अब भारत में बनेगी मर्सडीज बेंज जीएल क्लॉस
दुनिया भर में एक से बढ़कर एक शानदार लग्जरी कारों को पेश करने वाली जर्मनी की प्रमुख कार निर्माता कंपनी मर्सडीज बेंज ने भारतीय बाजार में बीते दिनों अपनी शानदार एसयूवी कार जीएल क्लॉस को पेश किया था। बेहद ही आकर्षक लुक और दमदार इंजन क्षमता से सजी हुई इस एसयूवी को देश में खासी लोकप्रियता हसिल हुई थी।
Photos• जेट विमान से भी तेज उड़ता है यह इंसान
इस एसयूवी के भारतीय बाजार में लोकप्रिय होने का एक कारण यह भी था कि कंपनी ने न केवल इस कार को बेहतरीन फीचर्स के साथ पेश करने अपने प्रीमियम लग्जरी सेग्मेंट में बढ़ोत्तरी की थी। बल्कि इस कार का लोकल उत्पादन शुरू करने का भी वादा किया था। अपने वायदे के मुताबिक मर्सडीज बेंज ने जीएल क्लॉस का उत्पादन आज अपने पूणे स्थित चाकन संयंत्र में शुरू कर दिया है।

आपको बता दें कि मर्सडीज बेंज ने बीते दिन अपनी शानदा प्रीमियम एसयूवी जीएल क्लास के नये अवतार को भारतीय बाजार में पेश किया था। जिसकी कीमत देश में 77.50 लाख रुपये तय की गई है। गौरतलब हो कि, लॉन्च एडिशन जीएल क्लॉस, लिमिटेड एडिशन है। इस लिमिटेड एडिशन की कुल 100 ईकाईयों की ही बिक्री की जायेगी।

नई जीएल-क्लास अपने पिछले मॉडल के मुकाबले और भी ज्यादा बेहतर लुक और दमदार नजर आ रही है। कंपनी ने इस कार में और भी बेहतरीन और आधुनिक फीचर्स को शामिल किया है। कंपनी ने जीएल-क्लास एसयूवी में वी8 इंजन का प्रयोग किया है जो कि इस एसयूवी को बेहद ही शानदार शक्ति प्रदान करता है।












Click it and Unblock the Notifications