सिंघल हुए बीमार, देश भर में आंदोलन कल से

1:47 बजे। लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर हिरासत में लिये गये अशोक सिंघल की तबियत खराब हो गई है। हालांकि इसके बावजूद सिंघल दिल्ली वापस नहीं लौटने पर अड़े हुए हैं।
1:40 बजे। सपा के नेता राजेंद्र चौधरी ने कहा है कि व उत्तर प्रदेश को गुजरात नहीं बनने देंगे। सच पूछिए तो इस प्रकार के बयान न चाहते हुए भी लोगों की भावनाओं को कुरेदने के प्रयास करने वाले हैं।
1:25 बजे। विहिप के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल ने सोमवार से देश भर में आंदोलन करने का ऐलान किया है।
1:20 बजे। विहिप के प्रवक्ता ने बताया कि वीएचपी की वेबसाइट हैंग कर दी गई है। इसके पीछे अखिलेश यादव की सरकार का हाथ होने का आरोप है।
1:10 बजे। दिग्विजय ने टृवीट किया- अयोध्या का मैच फिक्स है।
1 बजे। दोपहर को खबर आयी है कि विहिप के दर्जनों कार्यकर्ता अमौसी एयरपोर्ट के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं अशोक सिंघल व्हील चेयर पर बैठे हुए हैं, जिन्हें पुलिस हिरासत में माना जा रहा है।
12:45 बजे। आजम खां का पुतला जलाया गया। विहिप के कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस यात्रा को रोकने के पीछे अखिलेश नहीं बल्कि आज़म खां हैं।
12:31: पुलिस को चकमा देकर 100 से ज्यादा विहिप के कार्यकर्ता फैजाबाद से बस्ती के बीच स्थित मखौड़ा पहुंच चुके हैं और जमकर हंगामा कर रहे हैं। यहीं से 84 कोसी यात्रा शुरू होनी थी।
11:37 बजे। बसपा ने कहा है कि यह सुनियोजित राजनीतिक नाटक था, जिसमें भाजपा और सपा दोनों ही अपने वोटबैंक मजबूत करना चाहते हैं।
11:07 बजे। मीडिया ने विहिप की 84 कोसी यात्रा को फ्लॉप शो घोषित कर दिया है। लेकिन अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है, क्योंकि अभी पूरा दिन बाकी है। पुलिस को अभी भी सरयु नदी के तट पर सरयु पूजन को रोकना होगा। क्योंकि अगर पूजन हो गया, तो इस यात्रा को रोकना मुश्किल होगा।
11:06 बजे। संतों की गिरफ्तारी अभी भी जारी है। वहीं लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर अशोक सिंघल को रोक लिया गया है और उन्हें वापस दिल्ली भेजने की तैयारी चल रही है।
10:58 बजे: अयोध्या में माहौल शांतिपूर्ण है। भारी पहरे के चलते सड़कों पर लोग नहीं निकल रहे हैं। फिलहाल किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है।
10:30 बजे। यात्रा शुरू नहीं हो पायी है, क्योंकि अयोध्या में चारों तरफ कड़ी सुरक्षा है।
10 बजे। रविवार की सुबह प्रवीण तोगडि़या को अयोध्या जाते वक्त गिरफ्तार किया गया। वहीं विहिप के राष्ट्रीय अध्यक्ष अयोध्या जाने के लिये दिल्ली से लखनऊ पहुंच चुके हैं।
सुबह 8 बजे: नजरबंद चल रहे विहिप नेता राम विलास वेदांती को गिरफ्तार कर लिया गया है। वेदांती को राम की पौड़ी इलाके में गिरफ्तार किया गया।
7:45 बजे। भाजपा विधायक राम चंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। अब तक राज्य में 600 से ज्यादा विहिप कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी हो चुकी है।
7:30 बजे। रामजन्म भूमि न्यास परिषद के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास को करीब 100 समर्थकों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। नृत्यगोपालदास महंत को अयोध्या में हिरासत में लेकर उन्हीं के घर में नज़रबंद कर दिया गया है।
सुबह 7 बजे: रैपिड ऐक्शन फोर्स, पीएसी, पुलिस और सेना के जवानों का अयोध्या के कई इलाकों में गश्त जारी। बाजार खुले हैं, लेकिन तमाम दुकानों के शटर आधे गिरे हुए हैं। लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। शहर में कर्फ्यू जैसा माहौल है।












Click it and Unblock the Notifications