तमिलनाडु के शिवकाशी की दो पटाखा फैक्ट्रियों में ब्लास्ट
चेन्नई। तमिलनाडु के शिवकाशी इलाके में स्थित दो पटाखा फैक्ट्रियों में भीषण धमाका हो गया। धमाके की वजह से फैक्ट्री में आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि देखते-देखते पूरी फैक्ट्री जलकर राख हो गई।
हलांकि इस विस्फोट के बाद लगी आग की इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पहले चिदंबरम पटाखा फैक्ट्री में आग लगी जो उससे सटे हुए कृष्णास्वामी पटाखा फैक्ट्री तक तेजी से फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। दमकल की तीन गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद इस आग पर काबू पाया।

फायर ब्रिगेड अधिकारियों के मुताबिक जब वो आग की लपटों पर काबू पाने का प्रयास कर ही रहे थे कि उन्होंने विस्फोट की आवाजें सुनीं। शिवकाशी में मारानेरी पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक पी. पार्थिबन ने बताया कि आग से बचने के लिए भाग रही एक 50 साल की एक महिला गंभीर रुप से घायल हो गई।
दरअसल ये हादसा उस वक्त हुआ जब फैक्ट्री के सभी मजदूर दोपहर का खाना खाने बाहर गए थे, जिसके कारण कोई भी हताहत नहीं हुआ और सभी लोग सुरक्षित बच गए।वरना जिस तरह से ये विस्फोट हुआ और फैक्ट्री में आग लग गयी एक बड़ा हादसा साबित हो सकता था।
गौरतलब है कि शिवकाशी भारत का सबसे पुराना और अग्रणी पटाखा निर्माण स्थल है। देश का करीब 90 प्रतिशत पटाखा और 80 फीसदी माचिस शिवकाशी में ही निर्मित होता है। शिवकाशी का कारोबार 2,000 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष के करीब है।












Click it and Unblock the Notifications