आसाराम बापू के आश्रम में नाबालिग लड़की का यौन शोषण
नई दिल्ली। हजारों भक्तों के गुरु व भगवान की माला जपने वाले संत आसाराम बापू एक नई मुसीबत में फंस गये हैं। इस बार उन पर यौन शोषण का आरोप लगा है। यह आरोप जोधपुर की एक नाबालिग लड़की ने लगाया है। लड़की ने दिल्ली के कमला मार्केट थाने में आसाराम बापू के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
लड़की का दावा है कि उनके आश्रम में उसका कई दिन तक यौन शोषण हुआ। यौन शोषण करने वालों में उसने आसाराम बापू का भी नाम लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। लड़की का मेडिकल टेस्ट कराने के लिये उसे महिला पुलिस के साथ अस्पताल भेज दिया गया है। यह लड़की जोधपुर में स्थित आसाराम बापू के गुरुकुल में ही रहकर पढ़ाई कर रही थी। उसने पुलिस को बताया कि बापू ने उसे आश्रम में बुलाकर उसके साथ गलत काम किया।
दिल्ली पुलिस ने बच्ची के बयान को दर्ज करने के बाद मामला जोधपुर पुलिस को सौंपने की बात कही है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल इस मामले में कुछ नहीं कहा जा सकता है। दोनों पक्षों की जांच करने के बाद ही कोई निष्कर्ष निकाला जा सकेगा। अभी तक आसाराम बापू के आश्रम की ओर से कोई भी प्रतिक्रिया इस पर नहीं आयी है।













Click it and Unblock the Notifications