फायरिंग की आड़ में बड़ी साजिश रचने की फिराक में पाकिस्तान!
श्रीनगर। सीमा पर पाकिस्तान की ओर से हो रही फायरिंग अब भी जारी है। 7 दिनों में पाकिस्तान की ओर से 19 बार सीजफायर का उल्लघंन किया गया है। बार-बार समजाने के बाद भी पाक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। बीती रात जम्मू के पुंछ सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से फिर गोलीबारी की गई। पुंछ के भिम्बरा सेक्टर में फायरिंग की गई। इस बार ये फायरिंग पुंछ के भिम्बर गली में रात 11 से 12 बजे के बीच हुई। पाकिस्तान ने इन इलाको में बनी सेना की पोस्टों पर रॉकेट लॉन्चर का इस्तेमाल किया।
पाकिस्तान की ओर से लगातार हो रही इस फायरिंग के बीच उसने नापाक इरादों की बू आ रही है। फायरिंग की आड़ में पाकिस्तान सीमा पार से घुसपैठ कराने की जुगत में है। वहीं सीमा पर अपने बंकरों में पाकिस्तान ने सैनिकों की संख्या बढ़ानी शुरु कर दी है। पाक सेना ने सीमा पर बॉडर एक्शन टीम की तैनाती को भी बढ़ी दिया है। पाकिस्तान की ओर से हो रही हर हलचल पर भारतीय सैनिकों की पैनी नजर है।

पाकिस्तान के नापाक इरादों का करारा जवाब देने के लिए भारतीय जवान पोस्टों पर दिन-रात डटे हुए हैं। सीमा पर हर एक मूवमेंट पर पैनी नजर रखी जा रही है। सेना के मुताबिक सैनिको को आदेश दिया गया है कि वो अपने तरीके से फायरिंग का दे सकते हैं।
भारतीय सेना का मानना है कि सीजफायर की आड़ में पाकिस्तान कोई नयी रणनीति तैयार कर रहा है। सीजफायर का उल्लंघन कर पाक सेना भारत पर बड़े हमले की तैयारी में जुटी हुई है। पाक सीमा पर बॉर्डर एक्शन टीम की तैनाती बढ़ दी गई है। फायरिंग की आड़ में पाकिस्तान आंतकियों की घुसपैठ करा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications