मोदी की पाठशाला, आक्रामक होकर करें कांग्रेस पर प्रहार

नयी दिल्ली। बीजेपी के चुनाव प्रचार समिति के प्रभारी नरेन्द्र मोदी ने 2014 की तैयारियां शुरु कर दी है। मोदी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को इसके लिए तैयार करना शुरु कर दिया है। चुनाव की तौयारी में जुटे मोदी ने बीजेपी कार्यकताओं की क्लास ली। उन्हें मीडिया और विरोधियों से लड़ने की सीख ली।

मोदी ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा कि जनता का मूड कांग्रेस के विरोध में है और वह बदलाव चाहती है। मोदी ने पार्टी के प्रवक्ताओं को नसीहत देते हुए कहा कि वे कांग्रेस के झांसे में न आएं और न ही मीडिया को आने दें।

BJP media cell managers told to be more aggressive.

बीजेपी ने राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला का आयोजन कर पार्टी कार्यकताओं को रणनीति की सीख दी। मोदी ने कहा कि हमें कांग्रेस के झांसे में नहीं आने देना चाहिए। मोदी ने कहा कि कांग्रेस हमारे निजी मुद्दा को हवा देकर अपनी असफलताओं से जनता का ध्यान बांटना चाहती है, लेकिन हम उसे ऐसा नहीं करने देंगे। मोदी के कार्ककर्ताओं को कांग्रेस के खिलाफ आक्रमक रवैया अपनाने की नसीहत दी।

मोदी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को यूपीए सरकार की आर्थिक,सामाजिक और राजनीतिक नाकामियों को प्रचारित करने का संदेश दिया। कांग्रेस पर हमला करने के साथ-साथ मोदी ने बीजेपी के प्रवक्ताओं और कार्यकर्ताओं को संयम बरतने की बी सीख दी। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रवक्ताओं और समाचार टीवी आदि की बहस में शामिल होने वाले बीजेपी के लोगों से उन्होंने जोर देकर कर कहा कि वे बिना तैयारी के बहस में शामिल नहीं हों और हर विषय का गहन अध्ययन करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+