TDP के उपाध्यक्ष लालजन बाशा की सड़क हादसे में मौत, सदमें में चंद्रबाबू नायडू

मुस्लिम वोट हासिल करने में बाशा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 57 साल के तेदपा अध्यक्ष बाशा की मौत उस वक्त हुई जब वो अपने गृहक्षेत्र गुंटूर जा रहे थे। उनकी एसयूवी सड़क पर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि पूरी कार पलट गई और इसी हादसे में मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं उनके ड्राइवर को गहरी चोट आई है।
तेदेपा अध्यक्ष बाशा ने 1991 में गुंटूर से लोकसभा चुनाव जीता था। वह राज्यसभा के भी सदस्य रहे। बाशा की मौत से पार्टी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू सदमें में है। उन्होंने बाशा की मौत को पार्टी के लिए दुर्भाग्यपूर्ण और भारी नुकसान बताया है। उन्होंने कहा, मुझे बाशा की मौत की खबर पर यकीन नहीं हो रहा। वह मेरे पारिवारिक सदस्य की तरह थे।












Click it and Unblock the Notifications