शादी करने से रोंक रही है, पैसे की टेंशन : शोध

बैंगलोर। एक असुरक्षित भविष्‍य संबंधों पर किस तरह असर डालता है, इस बात का अंदाजा शोध की एक रिपोर्ट से लगाया जा सकता है कि मिडिल क्‍लास से जुड़े ज्‍यादातर लोग विवाह नहीं करना चाहते हैं। वर्जिनिया और हावर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा कराये गये शोध में यह परिणाम आये हैं कि सीमित संसाधन, काम में असुरक्षा की भावना और अस्थिरता के चलते वर्किंग क्‍लास किसी दूसरे को भौतिक और भावनात्‍मक सुख देने के बारे में सोंच भी नहीं पाता है।

इस शोध की संचालक सारा कोर्से के अनुसार ब्‍ल्‍यू कालर वर्कर्स (दिहाड़ी मजदूर) अपनी जीविका को लेकर परेशान और असुरक्षित महसूस करता है, जिससे कि किसी रिश्‍ते में जुड़ने पर भी पूरी तरह उस पर ध्‍यान नहीं दे पाता है। अगर इस वर्ग के लोग शादी कर भी लेते हैं तो बच्‍चे को जन्‍म नहीं देना चाहते हैं क्‍योंकि वह वित्‍तीय रूप से खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं।

marriage

इस विषय पर समाजशास्‍त्री जेनिफर सिल्‍वा का कहना है कि आज के दौर में लोग असुरक्षित माहौल में जी रहे हैं, जिसके कारण वह अपने लिए एक भरोसेमंद साथी नहीं ढूंढ पाते हैं, उन्‍हें लगता है कि अगर उनके साथी को और बेहतर विकल्‍प मिल गया तो वह उन्‍हें छोंड़कर जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+