बेटी को MBBS में एडमिशन दिलाने के लिये SSP ने खुद को मृत घोषित किया
चंडीगढ़। अपनी बेटी को एमबीबीएस में एडमिशन दिलाने के लिये एसएसपी ने खुद को आतंकवादियों द्वारा मार दिया गया घोषित कर दिया। उसने ऐसा इसलिये किया क्योंकि पंजाब में आतंकवाद के शिकार लोगों के लिये दो प्रतिशत आरक्षण दिया जाता है जिससे उसकी बेटी का एडमिशन आसानी से हो सके। जब एसएसपी की बेटी दाखिला लेने पहुंची तो यूनिवर्सिटी ने दस्तावेजों की जांच के दौरान झूठ सामने आ गया। इस झूठ के पकड़े जाने के बाद पूरे पंजाब में आतंकवाद प्रभावित प्रमाण पत्र अब जांच के घेरे में आ गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला पंजाब के तरनतारन का है। तरनतारन के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राज जीत सिंह हंडल ने होशियारपुर के उपायुक्त से एक प्रमाण पत्र जारी करवा लिया जिसमें उनको आतंकवादियों के हाथों मारा गया प्रदर्शित किया गया था। जिससे इस प्रमाण पत्र के सहारे उनकी बेटी को फरीदकोट के बाबा फरीद स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में एमबीबीएस पाठ्यक्रम में प्रवेश मिल सके। पंजाब के गृह विभाग ने इस बड़ी गलती के लिए होशियारपुर के उपायुक्त वरुण रूजाम के खिलाफ एक आंतरिक जांच शुरू की है।













Click it and Unblock the Notifications