इंडोनेशिश, तिब्बत में भूकंप के तीव्र झटके
बीजिंग/जकार्ता। तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र के कामडो प्रशासकीय प्रांत के जोगैंग और मारकम काउंटी में सोमवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसके अलावा इंडोनेशिया में भी भूकंप आने की खबर है।
तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में भूकंप के बारे में चाइना अर्थक्वेक नेटवर्क सेंटर (सीईएनसी) ने एक विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.1 दर्ज की गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, भूकंप का केंद्र धरती से 10 किलोमीटर नीचे और उत्तरी अक्षांश से 30 डिग्री व पूर्वी देशांतर से 98 डिग्री के कोण पर था।

वहीं इंडोनेशिया के मालुकु द्वीप में भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने 6.5 मापी गई। इंडोनेशिया की मेटेरॉलॉजी एंड जिओफिजिक्स एजेंसी ने हालांकि सूनामी की आशंका से इनकार किया है। एक अधिकारी के ने बताया कि भूकंप का केन्द्र मालुकु प्रांत से 155 किलोमीटर उत्तरपश्चिम में मालुकु तेंगारा बारात में समुद्र में 121 किलोमीटर गहराई में पाया गया।
अधिकारी ने कहा, "हमने सूनामी की चेतावनी जारी नहीं की है। भूकंप केन्द्र काफी गहराई में स्थित था, इसलिए ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है।" सर्वाधिक भूकंप प्रभावित क्षेत्र होने के कारण इंडोनेशिया को 'पैसेफिक रिंग ऑफ फायर' भी कहा जाता है।












Click it and Unblock the Notifications