किश्‍तवाड़ कर्फ्यू: जेटली को जम्‍मू एयरपोर्ट पर रोका गया, मोदी ने बताया अलोकतांत्रिक

किश्‍तवाड़। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता अरुण जेटली को पार्टी के एक दल के साथ जम्मू क्षेत्र के किश्तवाड़ का दौरा करने की अनुमति प्रशासन ने रविवार को नहीं दी। प्रशासन ने उन्हें रविवार सुबह जम्मू हवाई अड्डे पर उतरने के बाद आगे नहीं बढ़ने दिया। एक अधिकारी ने बताया कि जेटली से वापस लौटने का अनुरोध किया गया है। इस बीच राज्य के कठुआ, सांबा, ऊधमपुर, रेयासी और कटरा में कर्फ्यू बढ़ा दिया गया है।

शुक्रवार को किश्तवाड़ में हुए दंगों के बाद से यहां लागू अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगातार तीसरे दिन बरकरार है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शनिवार को अधिकारियों ने जम्मू शहर और राजौरी को भी कर्फ्यू क्षेत्र के दायरे में ले लिया। गौरतलब है कि किश्तवाड़ में शुक्रवार को ईद के दिन हुए सांप्रदायिक दंगों में उपद्रवियों द्वारा की गई गोलीबारी में 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। बाद में राज्य के अन्य हिस्सों में भी आगजनी हुई और तनाव फैल गया।

Arun Jaitley detained at Jammu airport.
विपक्षी नेताओं को किश्तवाड़ जाने से रोकना अलोकतांत्रिक: मोदी

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि हिंसाग्रस्त किश्तवाड़ कस्बे में विपक्षी नेताओं को न जाने देना अलोकतांत्रिक है। मोदी ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा है, "सुना है कि अरुण जेटली और अन्य विपक्षी नेताओं को किश्तवाड़ जाने नहीं दिया गया। यह अलोकतांत्रिक है।" उन्होंने कहा, "विपक्षी नेताओं को इस तरह रोके जाने से लगता है कि सरकार किश्तवाड़ हिंसा के बारे में सच्चाई को सामने नहीं आने देना चाहती है।"

रविवार सुबह जम्मू हवाईअड्डे पर उतरने के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेता अरुण जेटली को किश्तवाड़ जाने नहीं दिया गया और उनसे लौट जाने का अनुरोध किया गया। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने भी बताया कि उन्हें किश्तवाड़ जाने की अनुमति नहीं दी गई। किश्तवाड़ में शुक्रवार को हिंसक घटना के बाद से कर्फ्यू लागू है। शनिवार को जम्मू और राजौरी में भी कर्फ्यू लगा दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+