पत्नी संग भारतीय रेंस्टोरेंट में जन्मदिन मनायेंगे बराक ओबामा

व्हाइट हाउस ने गुरुवार को कहा, "राष्ट्रपति और प्रथम महिला जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए रात्रिभोज पर बाहर जा रहे हैं।"
ओबामा रविवार को 52 वर्ष के हो गए। उन्होंने सप्ताहांत में जन्मदिन का जश्न अपने दोस्तों एवं परिवार के साथ कैंप डेविड में मनाया।
दिल्ली में जन्में अशोक बजाज ने 2005 में 'रसिका' रेस्तरां शुरू किया था। भारतीय व्यंजन को आधुनिक रूप में पेश करने वाला 'रसिका' पुरस्कृत हो चुका है।
एबीसी के मुताबिक उनके रेस्तरां में होने वाले अन्य दावतों की तरह गुरुवार रात उनके निजी भोज को उनके रेस्तरां में पहुंचने तक सार्वजनिक नहीं किया गया।
इसकी जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग ओबामा और मिशेल की एक झलक लेने के लिए सड़कों पर जमा हो गए। व्हाइट हाउस से निकलने के दौरान ओबामा ने जहां हमेशा की तरह शूट पहन रखा था, वहीं मिशेल काले रंग की घुटने तक लंबी पोशाक में दिखीं।












Click it and Unblock the Notifications