बाघ को आजाद कराने पिंजड़े में कूदा युवक
पटना| बिहार की राजधानी पटना स्थित संजय गांधी जैविक उद्यान में शनिवार को एक युवक कथित रूप से बाघ को आजाद कराने के लिए उसके पिंजड़े में कूद गया। जैविक उद्यान के एक अधिकारी ने बताया कि एक युवक चिड़ियाघर घूमने आया था और अचानक वह बाघ के पिंजड़े में कूद गया। इस दौरान घायल हुए युवक को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) स्थानांतरित कर दिया गया। चिकित्सक उसे मानसिक रूप से विक्षिप्त बता रहे हैं।
इस युवक की पहचान औरंगाबाद जिले के पीरो गांव के निवासी के रूप में हुई है।

फिलहाल वह खतरे से बाहर है। उसने चिकित्सकों को बताया कि वह बाघ को मुक्त करना चाहता था।












Click it and Unblock the Notifications