मेनका ने अखिलेश से पूछा मिड डे मील में क्यों दे रहे घटिया खाना

मेनका गांधी ने पत्र के साथ मानव संसाधन मंत्रालय की एक रिपोर्ट संलंग्न की, जिसमें मिड डे मील में ऐसे मामलों का ब्योरा था। रिपोर्ट को आधार बनाते हुए मेनका ने कहा कि इस तरह से हम बच्चों की सेहत के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि पिछले ही महीने बच्चों के खाने में छिपकली, मेंढक का बच्चा, कीड़े, आदि मिलने की खबरें आयीं। फिर भी प्रशासन ने कोई कड़ा ऐक्शन नहीं लिया। बेसिक शिक्षा मंत्री राम गोविंद चौधरी ने सभी प्रधानाचार्यों को जिला विद्यालय निरीक्षकों की ओर से दिशा-निर्देश जारी करवाये, जिसमें साफ लिखा था कि बच्चों के खोने की स्वच्छता के साथ कोई खिलवाड़ नहीं होना चाहिये।
मेनका का दावा है कि इसके बावजूद बच्चों की थाली में घटिया क्वालिटी का खाना परोसा जा रहा है। यही नहीं जिस स्थान पर भोजन पकाया जाता है, वहां भी साफ सफाई की कोई व्यवस्था नहीं होती। मेनका गांधी ने मुख्यमंत्री से अपील की कि इस नियम को कड़ाई से लागू करवायें, ताकि स्वस्थ्य बच्चे मन लगा कर पढ़ाई कर सकें।
गौरतलब है कि हाल ही में जब अखिलेश यादव रायबरेली के एक गांव में औचक निरीक्षण के लिये पहुंचे थे, तब छात्रों और अभिभावकों ने उनका घेराव किया था। उनका आरोप था कि बच्चों को घटिया क्वालिटी का भोजन दिया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications