भारी बारिश के बाद केरल में भूस्खलन, 16 की मौत, कई लापता
नयी दिल्ली। भारी बारिश के बाद केरल में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इड़ुकी जिले में सोमवार को हुई भारी बरसात के चलते भूस्खलन हो गया जिससे 16 लोगों की जान चली गई। भारी बरसात के चलते कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट को भी बंद करना पड़ा है। रनवे पर बारिश का पानी भर जाने के कारण एयरपोर्ट को बंद करना पड़ गया।
भूस्खलन के बाद नेशनल डिजास्टर रिलीफ फोर्स के जवान मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में लुट गअ है. फंसे हुए लोगों को निकालने का काम चल रहा है। भारी बारिश के कारण की पेरियार नदी में बाढ़ भी आ गई है। अभी भी 10 लोग लापता बताए जा रहे हैं।

राहत व बचाव कार्य के निरीक्षण पर पहुंचे राज्य के राजस्व मंत्री अदूर प्रकाश ने बताया कि पर्वतीय जिला इडुक्की भारी बारिश के चलते बुरी तरह प्रभावित हुआ है। यहां 16 जगहों पर भूस्खलन की खबर है। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक मुन्नार के पास स्थित प्रसिद्ध हिल स्टेशन चियापारा में बहुत-सी पहाड़ियां खिसक गईं। यह घटना उस समय घटी, जब वहां कई वाहन सड़क के नीच खड़े थे। चश्मदीदों के मुताबिक भूस्खलन उस वक्त हुआ जब नीचे राहत कार्य चल रहा था। वहीं लगातार जारी भारी बारिश बचाव कार्य में बाधक बन रही है।
राज्य सरकार ने बचाव कार्य में सेना की मदद के लिए अनुरोध किया है। भारतीय नौसैन्य कर्मी इडुक्की के लिए रवाना हो चुके हैं। देवीकुलम के विधायक एस. राजेंद्रन ने मीडिया को बताया कि मुन्नार में ऐसी स्थिति पिछले पांच दशकों में कभी नहीं देखी गई। मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने इस मुद्दे पर चर्चा के लिए मंत्रिमंडल की आपात बैठक बुलाई और मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये मुआवजे को मंजूरी दे दी। उन्होंने चिकित्सकों के एक विशेष दल को इडुक्की भेजने के लिए कहा।












Click it and Unblock the Notifications