अमेरिका ने भी किया 'नमो' जाप, कहा पारदर्शी है गुजरात सरकार

वाशिंगटन। 2002 के गुजरात दंगों के बाद से ही विदेशी धरती पर गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी की छवि धूमिल हो गई थी। गुरजात दगों के बाद उनके व्यक्तित्व को लेकर सवाल उठने लगे थे। अमेरिका सरकार ने इसी दंगे की वजह से अब तक मोदी को वीजा दिए जाने पर प्रतिबंद्ध लगा रखा है।

लेकिन अब यहीं अमेरिका मोदी मंत्र का जाप कर उनकी तारिफ कर रहा है। नरेंद्र मोदी से मुलाकात के कुछ महीने बाद अमेरिका के एक रिपब्लिकन सांसद ने उनके ईमानदार, पारदर्शी और उदार शासन की सराहना की और कहा कि यह भारतीय राज्य में भारी निवेश करने के लिए अमेरिकी कंपनियों को आकर्षित कर रहा है।

narendra modi

कांग्रेस सदस्य आरोन शॉक ने एक इंटरव्यू के दौरान मोदी की तारिफ करते हुए कहा कि जो कंपनियां भारत के गुजरात में अपना निवेश कर अच्छी कमाई कर रही है उन्होंने गुजरात को निवेश के लिए इसलिए चुना क्योंकि यहां की सरकार ईमानदार, पारदर्शी और उदार है।

जब गुजरात सरकार ने सामान बाजार तक पहुंचाने में उनकी मदद के लिए सड़क निर्माण का वायदा किया तो उसने उसे पूरा किया। इस पूरे इंटरव्यू के दौरान भले ही शॉक ने मोदी नाम का उल्लेख नहीं किया, लेकिन उन्होंने गुजारत सरकार केस कामों की तारिफ की।

अपने इंटरव्यू में शॉक ने लिखा कि टेक्सास और कैलिफोर्निया से अधिक आबादी वाले गुजरात ने पिछले कई सालों से 10 प्रतिशत वार्षिक आर्थिक वृद्धि दर्ज की है। वहीं मार्च में अपने गुजारत दौरा के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि गुजरात में अधिकारियों के साथ बैठक में मैंने पाया कि उनका ध्यान क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार के उन्मूलन पर है जो पूरे देश में फैला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+