गुजराती महाराष्ट्र छोड़कर भाग जायें: नितेश राणे

गुजरातियों से शिकायत होने के दो कारण उन्होने बतायें हैं, नितेश ने कहा कि एक तो ये मुंबई में रहकर भी नरेंद्र मोदी का समर्थन करते हैं, दूसरे ये लोग शुद्ध शाकाहारी हैं ऐसे में अगर कोई गुजराती बहुल क्षेत्र में नान वेज खाने वाला व्यक्ति घर खरीदने आता है तो उसे नहीं खरीदने दिया जाता है। नितेश के अनुसार गुजराती मुंबई में कमाते हैं लेकिन प्रशंसा गुजरात की और वहां के विकास मॉडल की करते हैं।
नितेश ने कहा कि अगर गुजराती, मुंबई से वापस नहीं गये तो इस शहर को भी गुजरात बना देंगे। माना जा रहा है कि शिवसेना की तरह ही वह भी मराठी मानुष के नाम की राजनीति कर फायदा लेने की कोशिश कर रहे हैं। वैसे भी आने वाले लोकसभा चुनाव को मोदी बनाम कांग्रेस कहा जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications