टीवी एक्ट्रेस की गाड़ी से भयानक हादसा , 1 की मौत, 4 घायल

दरअसल एक्ट्रेस साक्षी की कार की काफी स्पीड में थी। कार की रप्तार इतना ज्यादा थी कि उनका कार पर नियंत्रण बिगड़ गया और दूसरी लेन में जा घुसी। कार ने दूसरी लेन में चल रही एक गाड़ी, मोटरसाइकिल और ऑटो को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हादसे में घायल बाकी के 4 शख्स को गंभीर हालत में भगवती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे के बाद पुलिस ने आरोपी मॉडल साक्षी पारिख को गिरफ्तार कर लिया है। हादसे के वक्त कार कौन चला रहा था इस बात का अभी खुलासा नहीं हुआ है और ना ही इस बात का खुलासा हो पाया है कि हादसे के वक्त गाड़ी चला रही साक्षी पारिख नशे में थी या नहीं। इन सब की जानकारी पुलिस अभी उनसे ले रही है।












Click it and Unblock the Notifications