चीन में सेक्‍स पावर के लिये बेबी सूप, मेकअप के लिये भ्रूण क्रीम

बीजिंग। चीन के दक्षिणी गुआंगडोंग प्रांत में एक कस्‍बे में मानव भ्रूण का सूप बनाकर पिया जाता है। सूप बनाने वाले का दावा है कि इससे यौन शक्ति यानी सेक्‍स पावर बढ़ती है। इस खबर के बाद एक और भयावह खबन सामने आयी है, जिसमें पता चला है कि चीन में क्रीम और कॉस्‍मेटिक प्रॉडक्‍ट बनाने के लिये मानव भ्रूण का इस्‍तेमाल होता है।

कल हमने खबर दी थी कि गुआंगडोंग में एक दंपत्ति है, जो यह सूप बनाते हैं। पति की उम्र 60 वर्ष है और पत्‍नी 19 की। सियोल टाइम्‍स में छपी खबर के अनुसार पति का कहना है कि इस सूप को बनाने में वह कई दुलर्भ जड़ी बूटियों का प्रयोग करता है। उसका दावा है कि इसे पीने से उसे यौन शक्ति मिलती है और वह हर रोज अपनी पत्‍नी से यौन संबंध स्‍थापित करता है। इस खबर में बेबी सूप की भयावह तस्‍वीरें भी दिखायी गईं।

दुनिया में कैसे-कैसे लोग हैं इसका अंदाजा आपको हो गया होगा, लेकिन आपके होश तो तब और उड़ जायेंगे, जब आपको पता चलेगा कि चीन में जनसंख्‍या निरोधक कानून की सख्‍ती के चलते हर रोजं हजारों भ्रूण हत्‍याएं होती हैं। इन हत्‍याओं के बाद निकलने वाले भ्रूण कहां सप्‍लाई किये जाते हैं, हम आपको आज की इस खबर में बताने जा रहे हैं।

चीन में मेकअप के लिये कॉसमेटिक क्रीम बनाने में भ्रूण के इस्‍तेमाल का चलन तेजी से फैल रहा है। यही नहीं गर्भनाल का इस्‍तेमाल भी ब्‍यूटीपार्लरों में किया जा रहा है। स्‍थानीय स्‍तर पर कई ब्‍यूटी पार्लर भ्रूण व गर्भनाल खरीद लेते हैं और फिर जड़ी बूटियों के साथ मिलाकर लेप तैयार करते हैं। यह चलन लियाओनिंग प्रांत में है। हांग-कांग की दि नेक्‍स्‍ट मैगजीन की खबर के मुताबिक इस प्रांत में एक गांव ऐसा भी है, जहां लोग मानव भ्रूण को घर में पकाकर खाते भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+