शत्रुघ्न सिंहा मेरे बड़े भाई और सच्चे बिहारी हैं: नीतीश कुमार

पिछले दिनों शत्रुघ्न सिंहा ने नीतीश की तारीफ करते हुए कहा था कि नीतीश प्रधानमंत्री पद के लायक हैं, एक पीएम में जो गुण होने चाहिए, वह सभी नीतीश में है। मेरी नजर में वह कुछ चुनिंदा मुख्यमंत्रियों में से हैं जो प्रधानमंत्री बनने की योग्यता रखते हैं।
नीतीश ने शत्रुघ्न का आभार जताते हुए कहा है कि शत्रुघ्न ने जो भी कहा वह काबिलेतारीफ हैं। शत्रुघ्न ने इसके पहले भी नरेंद्र मोदी की जगह भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं लाल कृष्ण आडवाणी, यशवंत सिंहा और जशवंत सिंह को पीएम पद के उम्मीदवारों में बताया था। उन्होने यह भी कहा था कि आडवाणी द्वारा पार्टी को दी गई उनकी सेवाओं के कारण्ा वह पीएम पद के सबसे योग्य है।












Click it and Unblock the Notifications