अखिलेश यादव को कोर्ट में घसीट लायी IAS दुर्गा की शक्ति

लखनऊ। आईएएस दुर्गाशक्ति नागपाल का मामला आखिरकार उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री अलिखेश यादव को कोर्ट तक खींच लाया। अब सीएम साहब या उनके नुमाइंदों को कोर्ट में पेश होकर इस मामले पर जवाब देना पड़ेगा। असल में समाज सेविका व आम आदमी पार्टी की सदस्‍य नूतन ठाकुर ने आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल निलंबन मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट, लखनऊ बेंच में रिट याचिका दायर कर दी है।

याचिका के अनुसार उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में अवैध बालू खनन और सार्वजनिक भूमि पर अवैध धार्मिक निर्माण की भारी समस्या है। सुप्रीम कोर्ट ने भी इनके सम्बन्ध में बार-बार कड़े निर्देश दिये हैं। ऐसे में दुर्गा शक्ति सहित जो भी अधिकारी अवैध बालू खनन और सार्वजनिक स्थानों पर धार्मिक स्थलों के निर्माण हेतु अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही करते हैं, उन्हें प्रोत्साहित करने की जरूरत है, ना कि निलंबन अथवा दण्डित करने की।

याचिका में हाई कोर्ट से सचिव, कार्मिक और प्रशिक्षण, भारत सरकार को दुर्गा शक्ति के निलंबन के सम्बन्ध में रिपोर्ट तलब कर गलत पाने पर उसे निरस्त करने के निर्देश देने की मांग की गई है। साथ ही सभी प्रदेशों के मुख्य सचिवों को बालू माफियाओं और सार्वजनिक भूमि पर अवैध धार्मिक निर्माण कर कार्यवाही करने वाले अफसरों को सहयोग प्रदान करने और उनका मनोबल नहीं तोड़ने सम्बंधित निर्देश जारी करने हेतु निर्देशित करने की भी प्रार्थना की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+