पाकिस्तानी राष्ट्रपति का चुनाव आज, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के लिए आज का दिन बेहद अहम है। पाक के 12वें राष्ट्रपति का चुनाव आज होना है। इस सितंबर में वर्तमान राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी का कार्यकाल खत्म हो रहा है। नए राष्ट्रपति जरदारी का कार्यकाल खत्म होने के बाद उनकी जगह लेंगे। पाक समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक सत्तारूढ़ पाकिस्तान मुस्लिम लीग ने वरिष्ठ पार्टी नेता ममनून हुसैन को अपना उम्मीदवार बनाया है।
जबकि पूर्व क्रिकेटर इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने पूर्व न्यायाधीश वजीउद्दीन अहमद को उम्मीदवार बनाया है। वहीं पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी इस राष्ट्रपति चुनाव में हिस्सा नहीं ले रही है। राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया सुबह 10 बजे शुरु हो गई है। मतदान संसद भवन और चारों प्रांतीय विधानसभाओं में एक साथ शुरु हो चुकी है जो दोपहर के 3 बजे तक चलेंगी। मुख्य निर्वाचन आयुक्त फखरुद्दीन जी इब्राहिम ने सभी सांसदों से मतदान में गोपनीयता को कायम रखने की अपील की है।

राष्ट्रपति के चुनाव में पाकिस्तान के सत्ताधारी दल पीएमएल-एन के प्रत्याशी ममनून हुसैन सबसे प्रबल दावेदार माने जा रहा है और उम्मीद जताई जा रही है कि नए राष्ट्रपति के तौर पर वो ही चुनाव जीतेंगे। उनकी चुनौती सीधे तौर पर तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के प्रत्याशी वजीहुद्दीन अहमद से होगी।
विवादों भरा कार्यकाल
पाकिस्तान के वर्तमान आसिफ अली ज़रदारी का कार्यकाल सितबंर में खत्म हो रहा है। पांच साल का उनका ये कार्यकाल विवादों से भरा रहा है। ज़रदारी ने पूर्व सैनिक शासक परवेज़ मुशर्रफ़ के बाद यह पद ग्रहण किया था। 2010 में राष्ट्रपति पद ग्रहण करते समय जरदारी ने कई संवैधानिक सुधार करने के लिए सहमति जताई थी। ज़रदारी के कार्यकाल के दौरान सेना और न्यायपालिका के संग हुए विवाद चर्चित रहे। उनकी सरकार ने तालिबानी घुसपैठ से परेशान पाकिस्तान की बढ़ती आर्थिक दिक्कतों से बचने के लिए कुछ खास प्रयास नहीं किए गए।












Click it and Unblock the Notifications