सांसद जी 100 करोड़ पर कितना प्रॉफिट देती है राज्यसभा सीट?

यह सवाल इसलिये लाजमी है, क्योंकि आज की दुनिया में शायद ही कोई व्यक्ति हो जो घाटे का सौदा करता हो। जाहिर सी बात है राज्यसभा सीट पर 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई होगी, तभी तो इतना पैसा कोई व्यक्ति सीट पाने के लिए खर्च करेगा। बिरेंदर सिंह जब अपने बयान से पलटे तो बोले कि मैंने तो कहा था, कि राज्यसभा तो अब करोड़पतियों के लिये रह गई है, गरीबों की फिक्र किसे है।
अब जो सबसे अहम बात उठ रही है, वो यह कि अगर संसद सिर्फ करोड़पतियों की बनकर रह गई है, तो डीलिंग भी करोड़ों में होती होगी। सच पूछिए तो इस पर से परदा उठना अभी बाकी है, क्योंकि अभी तक जितने घोटाले सामने आये हैं, उनकी जांच पूरी नहीं हो सकी है। और जबतक सीबीआई पिंजड़े में बंद तोते के समान बनी रहेगी, तबतक घोटालों की जांच पूरी होना मुमकिन भी नहीं।












Click it and Unblock the Notifications