मोदी के बारे में बात करने अमेरिका नहीं आया: राजनाथ सिंह
नई दिल्ली। अपनी अमेरिका यात्रा से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा था कि वह अमेरिका जाकर, वहां की सरकार से गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को वीजा देने की बात करेंगे, लेकिन अब उन्होने एक अंग्रेजी समाचार पत्र को दिये इंटरव्यू में कहा है कि वह मोदी को अमेरिकी वीजा इश्यू करने के मुद्दे पर बात करने अमेरिका नहीं आये हैं।
हालांकि उन्होने यह भी कहा कि हम चाहते हैं कि अमेरिकी सरकार इस मामले पर पुनर्विचार करे। यह ध्यान देने योग्य है कि गुजरात दंगों में मोदी की संदिग्ध भूमिका को लेकर कुछ लोगों ने मोदी को वीजा न इश्यू करने के लिए अमेरिकी सरकार से अनुरोध किया है। पिछले दिनों भारत के सांसदों के एक समूह ने भी पत्र लिखकर ओबामा सरकार से कहा था कि उन्हें मोदी को अमरीकी वीजा नहीं देना चाहिए।

अगर सूत्रों की मानें तो अमेरिकी संसद में रिपब्लिकन मोदी के पक्ष में हैं जबकि कुछ डेमोक्रेट्स ने इस पर अपना मत स्पष्ट नहीं किया है।












Click it and Unblock the Notifications