भारतीयों को खरीदारी नहीं घूमना पसंद: शोध

नई दिल्ली। आर्थिक हालात बेहतर होने के बाद भारतीय नागरिक खरीदारी या बाहर खाने के बजाय घूमना पसंद करेंगे।

इसका खुलासा एक नए शोध से हुआ है। यह शोध वैश्विक प्रौद्योगिकी प्रदाता पिटनी बॉज ने किया है। इसमें इसका पता लगाने का प्रयास किया गया कि वैश्विक आर्थिक मंदी से उबरने के बाद दुनियाभर में लोग कहां वक्त बिताना पसंद करेंगे।

Indians Prefer Holidaying Over Shopping For Leisure

यह शोध 'रिकवरी सिग्नल्स' शीर्षक से प्रकाशित हुआ है। इसमें 1,000 लोगों को शामिल किया गया। उनसे पूछा गया कि आर्थिक स्थिति बेहतर होने के बाद वे किस मद में पैसे खर्च करना पसंद करेंगे।

शोध नतीजों के अनुसार, इसमें शामिल करीब 50 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे खरीदारी या बाहर खाने जैसी गतिविधियों के बजाय घूमना पसंद करेंगे।

यात्रा के बाद सर्वाधिक 38 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे कपड़ों की खरीदारी करेंगे, जबकि 34 प्रतिशत लोगों ने कार खरीदारी की बात कही।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+