गुजरात और गुवाहाटी से जुड़े बोधगया बलास्ट के तार

नयी दिल्ली। बिहार के बोधगया में महाबोधी मंदिर में हुए सिलसिलेवार धमाकों की जांच कर रही जांच टीम को एक अहम जानकारी मिली है। जांच एजेंसियों को ये जानकारी मिली है कि बोधगया ब्लास्ट को अंजाम देने के लिए जिस टाइमर का इस्तेमाल किया गया था, वह गुजरात में बना था और उसे गुवाहाटी से खरीदा गया था। ब्लास्ट मामले की जांच कर रही एनआईए को ये अहम जानकारी मिली है।

एनआईए के मुताबिक धमाकों के दौरान जो तीन बम नहीं फटे थे उनके साथ लगे टाइमर लोटस कंपनी के थे और उन्हें गुजरात के राजकोट में बनाया गया था। इस बात का खुसाला होने के बाद एनआईए अब इस मामले को गुजरात और गुवाहाटी से जोड़कर देख रही है।

bodh gaya blast

गौरतलब है कि बिहार के बोधगया के महाबोधि मंदिर में सिलसिलेवार धमाकों में दो विदेशी बोद्ध भिक्षु घायल हो गए थे जबकि मंदिर और बोधिवृक्ष को नुकसान हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+