वापस लौटी तो मलाला को जीवित नहीं छोड़ेंगे: तालिबान
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के एक आतंकी संगठन तहरीक ए तालिबान ने कहा है कि अगर मलाला यूसुफजई पाकिस्तान वापस आयी तो उसे गोली मार देंगे। एक एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक तालिबान को मलाला से कोई सहानुभूति नहीं हैं। गौरतलब है कि मलाला ने लड़कियों को शिक्षा दिये जाने के पक्ष में तालिबान के खिलाफ आवाज उठायी थी।
पाकिस्तान के समाचार पत्र में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक महिलाओं के अधिकारों की वकालत करने के कारण उसके साथ इस तरह का बर्ताव किया गया।

वहीं पूर्व पाकिस्तान वायुसेना के सदस्य और तालिबान कमांडर अदनान रशीद ने कहा है कि तालिबान ने उसे आतंकी संगठन की निंदा करने के लिए गोली मारी थी, न कि लड़कियों की शिक्षा की पैरवी करने के लिए। मैं इस घटना को सुनकर 'शॉक्ड' रह गया और सोंचता हूं कि काश ऐसा न हुआ होता।
खासबात यह है कि रशीद ने अपने पत्र में महात्मा गांधी, जीसस क्राइस्ट और लार्ड बुद्धा का जिक्र किया और कहा कि मलाला को पाकिस्तान वापस आ जाना चाहिए और इस्लाम के प्रचार प्रसार के लिए लिखना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications