रिमझिम-रिमझिम, रुंझुन-रुंझुन, भीगी-भीगी ऋतु में...

नई दिल्‍ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तमाम लोग बारिश का लुत्‍फ उठाने के लिये घरों से बाहर निकल गये। तो कहीं वीकेंड की छुट्टी के चलते घरों में पकौड़ी-समोसे बनने लगे। कई घरों में पूड़ी-कचौड़ी आज के दस्‍तरख्‍वान की मुख्‍य डिश थीं। आखिर हो भी क्‍यों न मौसम ही कुछ ऐसा है। मौसम का यह हाल सिर्फ दिल्‍ली में नहीं बल्कि दक्षिण भारत में बैंगलोर, मैंगलो, चेन्‍नई, तिरुवनंतपुरम, पश्चिम में मुंबई नागपुर, ईस्‍ट में गुवाहाटी, कोलकाता समेत देश भर के तमाम शहरों में बारिश के बेहतरीन नजारे देखने को मिल रहे हैं।

दिल्‍ली की बात करें तो बारिश के चलते सड़कों पर पानी जमा हो जाने से ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा हो गई है, यहां तक कि लोगों के घरों में भी पानी प्रवेश कर गया है। सुबह 11 बजे शुरू हुई बारिश से दक्षिण दिल्ली के रिंग रोड, मोती बाग व डिफेंस कालोनी, द्वारका के कुछ हिस्सों में जलभराव हो गया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, "हमें जलभराव के चलते ट्रैफिक जाम होने की कई शिकायतें मिल रही हैं।" इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर आगमन लेन में भी जलभराव हुआ है। दक्षिण दिल्ली के सरोजनी नगर में रहने वाली रंजना नारायण ने बताया, "पानी मेरे घर में प्रवेश कर गया है और ड्रॉइंग रूम में जलभराव हो गया है।" पश्चिम दिल्ली के मोती नगर में एक सिनेमा हॉल की बालकनी में पानी भर गया।

वहीं बिहार में विभिन्न इलाकों में शनिवार सुबह धूप निकली और वातावरण में उमस बरकरार है। अगले दो-तीन दिनों तक यहां अच्छी बारिश की कोई संभावना नहीं है। वैसे मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरी बिहार के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के आसार हैं। मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का असर तेज हो गया है और नदियां उफान पर आ गई हैं जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक होशंगाबाद, नरसिंहपुर, रायसेन व बैतूल में हुई जोरदार बारिश से नर्मदा और तवा नदी उफान पर है। नदियों के साथ बांधों का जलस्तर भी बढ़ा है जिससे तवा, इंदिरा व ओंकारेश्वर बांध के द्वार खोलने पड़े हैं।

दिल्‍ली में बारिश

दिल्‍ली में बारिश

दिल्‍ली में बारिश के चलते देखिये बच्‍चे कैसे मौसम का लुत्‍फ उठा रहे हैं।

मौसम सुहावना

मौसम सुहावना

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार की सुबह मौसम सुहावना रहा। आसमान पर बादल रहे और न्यूनतम औसत तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 गरज-चमक के साथ बारिश

गरज-चमक के साथ बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारी ने बताया, "आसमान पर बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।"

तापमान

तापमान

अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

मूसलाधार बारिश

मूसलाधार बारिश

तकरीबन एक घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश से यहां उमस और घुटन से राहत मिली। अचानक हुई भारी बारिश से शहर के निचले हिस्सों में जलभराव हो गया।

धान की रोपाई

धान की रोपाई

इस बीच कृषि विशेषज्ञों की मानें तो पूर्वाचल में बारिश की कमी की वजह से कई जिलों में सूखे की स्थिति बनती जा रही है। धान की रोपाई के लिए किसान बारिश का इंतजार कर रहे हैं लेकिन बारिश न होने की वजह से किसानों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

बारिश का लुत्‍फ

बारिश का लुत्‍फ

तमाम लोग बारिश का लुत्‍फ उठाने के लिये घरों से बाहर निकल गये

सड़कों पर पानी जमा

सड़कों पर पानी जमा

दिल्‍ली की बात करें तो बारिश के चलते सड़कों पर पानी जमा हो जाने से ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा हो गई।

अहमदाबाद

अहमदाबाद

अहमदाबाद की सड़कों में कुछ इस तरह पानी भर गया, जिस वजह से यातायात प्रभावित हुआ।

अहमदाबाद

अहमदाबाद

अहमदाबाद में छात्रों को बारिश की वजह से खासी दिक्‍कत हुई।

दिल्‍ली

दिल्‍ली

दिल्‍ली में लोग बारिश के बावजूद सड़कों पर दिखाई दिये।

जयपुर

जयपुर

जयपुर में बाइक पर सवार युवा बारिश का लुत्‍फ उठाते हुए।

जयपुर

जयपुर

जयपुर में सड़क पर जलभराव के बाद पानी से खेलते हुए बच्‍चे।

कोसांबा

कोसांबा

कोसांबा में बारिश की वजह से रेलवे ट्रैक डूब गया। कई ट्रेनें लेट हो गईं।

मालदा

मालदा

मालदा में बाढ़ की वजह से किसान खासे परेशान हैं।

गुवाहाटी

गुवाहाटी

गुवाहाटी में भारी बारिश के बाद बाढ़ की स्थित बन चुकी है।

पटियाला

पटियाला

पटियाला में भारी बारिश की वजह से बस स्‍टैंड पर बुरा हाल।

कोलकाता

कोलकाता

कोलकाता में बारिश में जलभराव के बीच फंसे युवा।

दीमापुर

दीमापुर

दीमापुर में स्‍थानीय लोग बारिश के बीच कुछ इस प्रकार फंस गये।

दिल्‍ली

दिल्‍ली

दिल्‍ली के इंडिया गेट के पास कुछ इस तरह दिखे भेल बेचने वाले भईया।

मुंबई

मुंबई

मुंबई में भारी बारिश की वजह से सड़कों पर पानी कुछ इस तरह भरा।

गुड़गांव

गुड़गांव

गुड़गांव में भारी बारिश के कारण कुछ ऐसे हुई बाइक की सवारी।

मुंबई

मुंबई

मुंबई में भारी बारिश के बाद बच्‍चे सड़क पर ऐसे खेलते दिखाई दिये।

कोजीकोड

कोजीकोड

कोजीकोड में भूस्‍खलन हुआ। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

जयपुर

जयपुर

जयपुर में भारी बारिश के बाद सड़कों पर कुछ इस तरह पानी भरा।

हैदराबाद

हैदराबाद

हैदराबाद में इस तरह भरा पानी। लोगों ने उठाया लुत्‍फ।

जम्‍मू

जम्‍मू

जम्‍मू में बच्‍चों ने बारिश का मजा लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

शिमला

शिमला

शिमला में बारिश के दौरान मौसम सुहावना हुआ।

गुवाहाटी

गुवाहाटी

गुवाहाटी में बारिश के बाद ऐसा था नजारा।

अहमदाबाद

अहमदाबाद

अहमदाबाद में भारी बारिश के बाद जलभराव हो गया।

अहमदाबाद

अहमदाबाद

अहमदाबाद में भारी बारिश के बाद जलभराव हो गया।

अहमदाबाद

अहमदाबाद

अहमदाबाद में भारी बारिश के बाद जलभराव हो गया।

भरवाहा

भरवाहा

भरवाहा में नागेश्‍वर मंदिर कुछ इस तरह डूब गया।

मैंगलोर

मैंगलोर

मैंगलोर में घरों में कुछ इस तरह पानी घुस गया।

कोलकाता

कोलकाता

कोलकाता में भारी बारिश के बाद किताबे सुखाता पुस्‍तक विक्रेता।

कोलकाता

कोलकाता

कोलकाता में भारी बारिश के बाद जलभराव हुआ।

इलाहाबाद

इलाहाबाद

इलाहाबाद में बारिश के बाद मजा लेते लोग।

कोलकाता

कोलकाता

कोलकाता में भारी बारिश के बाद जलभराव हुआ।

इलाहाबाद

इलाहाबाद

इलाहाबाद में भारी बारिश के बाद जलभराव हुआ।

 कश्‍मीर

कश्‍मीर

बारिश के दौरान कश्‍मीर में डल झील की सैर करते सैलानी।

दिल्‍ली

दिल्‍ली

दिल्‍ली इंडिया गेट के पास लोग इस तरह बारिश से बचते दिखे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+