लोकसभा चुनाव: नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने बनायीं 20 टीमें
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को सत्ता से उखाड़ फेंकने के इरादे से भारतीय जनता पार्टी ने 20 समितियों का गठन किया है, जो नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश भर में चुनावी अभियान को मजबूती प्रदान करेंगी। मुख्य चुनाव अभियान समिति में राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज, अरुण जेटली, वेंकैया नायडू, रामलाल, शिवराज सिंह चौहान, डा. रमण सिंह, मनोहर पारिकर रहेंगे।
20 समितियां बनायी हैं। जिनमें से प्रमुख समितियों का ब्योरा निम्न है-
घोषणा पत्र समिति: के अध्यक्ष डा. मुरली मनोहर जोशी, सदस्य जस्वंत सिंह, यशवंत सिन्हा, प्रेम कुमार धूमल, सुशील कुमार मोदी, विजय कुमार मल्होत्रा, लक्ष्मीकांत चावला, सत्यपाल मलिक, बंडारु दत्तात्रेया, बिजॉय चक्रवर्ती, सत्यनाराण जगिया, शहनवाज हुसैन, डा. महेश चंद्र शर्मा, कंचन गुप्ता, शंभु कनातन।

घोषणा पत्र के साथ दृष्टि पत्र भी रिलीज करने वाली है। विजन डॉक्यूमेंट समिति की तैयारी नितिन गडकरी के नेतृत्व में होगा। उनके साथ प्रो. ओम प्रकाश कोहली, प्रो. हरि बाबू, विनय सहयोग करेंगे।
प्रचार एवं प्रसिद्धि समिति की बागडोर सुषमा स्वराज, अरुण जेटली, अमित शाह और डा सुधांशु त्रिवेदी के हाथ में रहेगी।
भाजपा चुनाव तक देश भर में 100 से अधिक रैलियां करेगी। हर रैली में भाजपा के गैलेक्सी लीडर भाग लेंगे। रैलियों की जिम्मेदारी अनंत कुमार और वरुण गांधी की होगी।
बूथ स्तर के संसदीय सम्मेलन की योजना है। जिसमें एक बूथ पर दस युवा होंगे। ऐसे हम देश समितियां भी बना रहे हैं। एक-एक लोकसभा क्षेत्र में डेढ़ से दो हजार बूथ होंगे, वहां पंद्रह से बीस हजार की बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन होगा। पूरे सम्मेलन की जिम्मेदारी थावड़चंद्र गहलोत, जेपी नड्डा, पुरुषोत्तम गोपाल, विनोद पांडे, एल गणेशन के पास होगी।
देश भर में विभिन्न समुदायों जैसे किसान, बुनकर, आदिवासी आदि के सम्मेलन भाजपा करेगी। इसकी जिम्मेदारी विभिन्न प्रकोष्ठों एवं विभिन्न मोर्चों के पास होगी। इनकी संख्या 70 से अधिक है और वही ऐसे सम्मेलन करेंगे। इन सम्मेलनों की जिम्मेदारी, मुरली धर राव, विनय कटियार, लुइस मरांडी, विजय सोनकर शास्त्री,
बुद्धिजीवी वर्ग को साथ लाने के लिये राजीव प्रताप रूडी, प्रकाश जावडेकर, तमिल ईसाई नेतृत्व करेंगे। छोटे-छोटे समुदायों को जोड़ने के लिये नितिन गडकरी और कलराज मिश्र के नेतृत्व में एक टीम बनायी गई है, जिसे विशेष संपर्क अभियान टीम का नाम दिया गया है।
कांग्रेस के खिलाफ चार्ज शीट बनाने वाली समिति की अगुवाई गोपीनाथ राव मुंडे और रवि शंकर प्रसाद करेंगे।
फेसबुक टिृवटर से लेकर वॉट्स ऐप तक देश भर में कैम्पेन करने के लिये पीयूष गोयल की अध्यक्षता में भाजपा के आईटी कम्युनिकेशन सेल का सहयोग होगा।
वैंकैया नायडू, देश भर में रैलियां, बुद्धिजीवी सम्मेलन, फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी, आदि का मार्ग दर्शन करेंगे। नितिन गडकरी विजन डॉक्यूमेंट व नव मतदाता अभियान का मार्गदर्शन करेंगे।
इसके अलावा राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव पर विशेष ध्यान देने के लिये नियुक्त किया गया है। उनका सहयोग नवजोत सिंह सिद्धू करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications