नरेन्द्र मोदी का मजाक उड़ाना पड़ा महंगा, बेवसाइट 20 घंटे की अंदर बंद

नयी दिल्ली। इन दोनों भारतीय राजनीति में गुजरात के मुख्यमंत्री और बीजेपी चुनाव कमेटी के प्रभारी नरेन्द्र मोदी की बयार बह रही है। हर तरफ मोदी की बातें चल रही है। ऐसे में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी का मजाक उड़ाना एक वेबसाइट को बड़ा मंहगा पड़ा। वेबसाइट को 20 घंटे के अंदर ही बंद कर दिया गया। वेबसाइट narendramodiplans.com बनाने वाले ने क्विट नोट में लिखा है कि तंग आकर वह साइट को हटा रहे हैं।

ट्विटर पर इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कुछ लोगों का कहना है कि यह मोदी की छवि को खराब करने के लिए ये कांग्रेस की साजिश है। जबकि कुछ लोगों का कहना है कि मोदी समर्थकों को मजाक समझने की कला डिवेलप करनी चाहिए।

 narendra modi

मोदी का मजाक उड़ाने वाले इस वेबसाइट के अलावा कांग्रेस युवराज राहुल गांधी का मजाक उड़ाने वाली वेबसाइट मौजूद है,लेकिन फिलहाल भी उसपर भी कुछ नहीं दिख रहा है। दोनों वेबसाइट्स का नाम देख कर ऐसा लगता है कि ये नरेंद्री मोदी की योजनाएं और राहुल गांधी की उपलब्धियों को बताने के लिए बनाई गईं। लेकिन अपने नाम के बिल्कुल उलट ये साइटें मोदी और राहुल गांधी का मजाक उड़ाने के लिए बनाई गईं।

मोदी का मजाक उड़ाने वली वेबसाइट पर मोदी के बड़ी फोटो के ऊपर लिखा गया, 'अगर नरेंद्र मोदी पीएम बने, तो देश चलाने का उनका प्लान और 2002 के दंगों पर उनके विचार जानने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें, लेकिन वेबसाइट पर आपत्तिजनक कॉमेंट होने के बाद 20घंटों के भीतर ही इसपर बैन लगा दिया गया। खास बात ये थी कि इन 20 घंटों में इस वेबसाइट को 60 हजार क्लिक मिले थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+