इलाहाबाद में छात्रों का उत्पात, आरक्षण के नाम पर किया तोड़-फोड़, 2 बसें फूंकी
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश की संगम नगरी हंगामा और शोरगुल में तबदील हो गई जब छात्रों ने शहरभर में उत्पाद मचाना शुरु कर दिया। सरकारी नौकरियों में आरक्षण का विरोध करने उतरे छात्रों का गुस्सा सरकारी बसों पर उतरा। गुस्साए प्रदर्शनकारी छात्रों ने दो सरकारी बसें फूंक दी और कई गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। इन सभी छात्रों का मानना था कि अखिलेश यादव की सरकार सामान्य वर्ग के छात्रों के साथ खिलवाड़ कर रही है।
सरकारी नौकरी में आरक्षण दिए जाने से नाराज इन छात्रों ने शहर भर में हंगामा और उत्पाद मचाया। गुस्साए छात्रों ने कई सरकारी बसों में आग लगा दी। छात्रों का आरोप था कि प्रदेश में सरकारी नौकरी सिर्फ एक ही जाति के लोगों को मिल रही है। हाल ही में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने आरक्षित वर्ग के छात्रों के लिए अनारक्षित छात्रों की सीटें लेने का प्रावधान मान्य कर दिया।

सरकार के इस फैसले से सामान्य वर्ग के छात्रों में नारागजी है। वो सरकार के इस निर्णय का विरोध कर रहे है। यूपीपीएससी के इस फैसले को इलाहबाद हाईकोर्ट में भी चुनौती दी, लेकिन छात्र इस पर अपने तरीके से विरोध जता रहे है।छात्रों का हंगामा बढ़ता देख बाद में पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। बड़ी मुश्किल से प्रशासन इन छात्रों को शांत करा पाया है।












Click it and Unblock the Notifications