मोदी की पॉपुलेरिटी से कमा रही है बीजेपी, 5 रु. देकर होगी रैली में इंट्री
नयी दिल्ली। बीजेपी के सबसे कद्दावर नेता और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता किसी से छुपी नहीं है। पार्टी जानती है कि मोदी लोगों के बीच लोकप्रिय है। इसलिए पार्टी ने अब मोदी की पॉपुलेरिटी को कैश में बदलने का मन बना लिया है।
बीजेपी ने मोदी की रैली में टिकट का इंतजाम कर दिया है कहने का मतलब नरेंद्र मोदी की रैली में शामिल होने के लिए अब टिकट लगेगा। 11 अगस्त को हैदराबाद के लाल बहादुर शास्त्री मैदान होने वाले मोदी की रैली में बीजेपी की स्थानीय निकाय ने टिकट की व्यवस्था कर दी है।

इस रैली के लिए 5 रुपये का टिकट लगाया गया है, बीजेपी का दावा है कि इससे इकट्ठा की गयी रकम वो उत्तराखंड में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए भेंजेंगे।
बीजेपी के लिए स्टार बन चुके नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता को अब बीजेपी कैश कर रही है। बीजेपी का मानना है कि मोदी जैसे बड़े स्टार के लिए लोग पैसे देकर भी उन्हें सुनने जरूर आएंगे।
आंध्र प्रदेश बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किशन रेड्डी ने कहा है कि लोग 500-1000 रुपये देकर भीड़ इकट्ठा करते हैं, लेकिन मोदी का इतना क्रेज है कि लोग पैसे देकर भी भाषण सुनना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी की रैली में बिके टिकट से जो पैसे जमा होंगे उसे पार्टी उत्तराखंड में राहत के लिए देगी।
देश में ऐसा पहली बार होगा जब किसी नेता की रैली में जाने के लिए टिकट कटाना होगा। बीजेपी को दावा है कि लोग 5 रुपए जैसी छोटी रकम देने में हिचकिचाएगे नहीं। ब्लकि भारी तादात में लोग मोदी को सुनने के लिए आएंगे। पार्टी को अंदेशा है कि इस रैली में तकरीबन 1 लाक लोग शामिल होगें। पार्टी इसके लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग की व्यवस्था कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications