हैवान बना पति, धर्म ना बदलने पर पत्‍नी को 100 बार ब्‍लेड से काटा

Mumbai man kidnaps ex wife and slashes razor blade 100 times.
मुंबई। पति और पत्‍नी का रिश्‍ता दुनिया का सबसे अटूट रिश्‍ता माना जाता है। बड़े-बुजुर्ग कहते हैं कि एक महिला अपने पति की बाहों में खुद को सबसे सुरक्षित महसूस करती है। मगर जब पति ही पत्‍नी के खून का प्‍यासा हो जाये तो फिर क्‍या होगा? ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला मायानगरी मुंबई में सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्‍नी के शरीर पर धारदार ब्‍लेड से 100 जगह सिर्फ इसलिये काट डाला क्‍योंकि वह धर्म बदलने को तैयार नहीं थी। पति मुंबई का पुराना हिस्‍ट्रीशीटर है।

पुलिस से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार 23 वर्षीय उस्‍मान अकबर बादशाह उर्फ पाशा ने 21 साल की एक लड़की संग फेसबुक पर दोस्‍ती कर ली थी। पाशा ने खुद को कारोबारी बताया था। फेसबुक पर चैट के दौरान दोनों की दोस्‍ती धीरे-धीरे प्‍यार में बदल गई और फिर दोनों ने बांद्रा के एक फेमिली कोर्ट में शादी कर लिया। शादी के बाद पाश उसपर दबाव डालने लगा कि वो अपना धर्म परिवर्तन करे। लड़की इस बात से तंग आ गई और उसने पाश से तलाक ले लिया।

लड़की अलग रह रहने लगी मगर बदला लेने के मकसद से पाशा एक दिन उसे अगवा कर लिया और आरोप है कि उसके शरीर पर ब्‍लेड से 100 जगह काट डाला। लड़की किसी तरह पाशा के चंगुल से भाग निकली और पुलिस को इस संबंध में सूचना दिया। पुलिस ने बताया कि पाशा के पिता 1993 मुंबई बम धमाकों में आरोपी रहा है और खुद उसके खिलाफ 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि पाशा सेवरी के आदमजी जिवाजी चॉल में रहता है, जबकि पीड़िता मुलुंड में रहती है। उसने पाशा के धर्म के मुताबिक तलाक लिया है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि दोनों का अभी कानूनी रूप से तलाक नहीं हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+