ओसामा की हवेली के पास मकान लेकर रह रहे थे सीआईए एजेंट

Osama Bin Laden
इस्‍लामाबाद। आतंकी सरगना ओसामा बिन लादेन को मारे जाने की रिपोर्ट लीक होने के बाद यह अनुमान लगाया जा रहा है कि सीआई को करीब एक साल से शक था कि यहां ओसामा हो सकता है। जिससे सीआईए एजेंट एबटाबाद स्थित उसकी हवेली के आस पास पहले से ही मौजूद थे। अल जजीरा चैनल द्वारा लीक की गई रिपोर्ट के अनुसार यूएसएड के कर्मियों ने उसकी हवेली के पास एक मकान किराये पर लिया था।

ओसामा को मारने के लिए आपरेशन की कार्रवाई 38 मिनट तक चली और हेलीकॉप्‍टरों को दिशा निर्देश देने के लिए सीआईए एजेंट जमीन पर मौजूद थे। पाकिस्‍तान आर्मी बोर्ड आफ इनक्‍वायरी द्वारा एबटाबाद आयोग के समक्ष दी गई गवाही में कहा गया है कि जमीन पर मौजूद एजेंटों ने आपरेशन को अंजाम देने में मुख्‍य भूमिका निभाई। जो कि पिछले एक साल से ओसामा की हवेली पर नजर रखे हुए थे लेकिन कोई ठोस जानकारी न मिल पाने के कारण कार्रवाई नहीं कर पा रहे थे।

वहीं इस दौरान चार से पांच लैंड क्रूजरों के भी एबटाबाद जाते हुए देखे जाने की बात की जा रही है और संभावना जताई जा रही है कि इनमें सीआइए एजेंट हो सकते हैं।

अमेरिका ने लादेन के खिलाफ चलाये गये कार्यक्रम को इतनी गोपनीयता से अंजाम दिया कि इसकी भनक पाक सरकार को भी नहीं लगी। वहीं रिपोर्ट के अनुसार लादेन वहां पिछले दस बर्षों से रह रहा था। लादेन के घर में टीवी देखने पर सख्‍त मनाही थी यहां तक की बच्‍चों को पेड़ पौधों की देखरेख में व्‍यस्‍त रखा जाता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+