मंदिर के CCTV में कैद हुए धमाकों के 6 संदिग्ध, पुलिस के शुरु की तलाश
गया। बोधगया के महाबोधि मंदिर में रविवार को हुए सिलसिलेवार धमाके में पुलिस और जांच कर रही एनआईए की टीम के हाथ अब तक काली है। उन्हें धमाकों से जुड़ा कोई सबूत अब तक नहीं मिल पाया है।
एनआईए की टीम हमले से जुड़े हर तार की तलाश करने में जुटी हुई है। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज की तलाश की जा रही है। इसी दौरान जांचकर्ताओं ने सीसीटीवी फुटेज में एक महिला सहित छह संदिग्धों की जानकारी मिली है। पुलिस इसके अलावा पूरे गया के बैंक एटीएम की भी सीसीटीवी फुटेज की तलाश कर रही है।

इस फुटेज की जांच में जुटे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमने एक महिला सहित छह संदिग्धों का पता लगाया है। विस्फोट के कुछ घंटे पहले मंदिर के द्वार और दीवार के नजदीक इनकी गतिविधि सीटीवी फूटेज में कैद हुई है।
अधिकारी के अनुसार, सीसीटीवी फूटेज में तीन लोगों को मंदिर में किसी अनिर्दिष्ट स्थान से प्रवेश करते और दो अन्य को उस कार के नजदीक देखा गया है, जिसमें सवार होकर वे आए थे। इनमें से सबसे लम्बे व्यक्ति ने कंधे पर बैग टांग रखा था। लेकिन मंदिर में लगे 16 सीसीटीवी कैमरों के फूटेज की गुणवत्ता अच्छी नहीं है, जिसके कारण अधिकारियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। एक अधिकारी ने बताया कि बोधि वृक्ष के नजदीक सुबह तड़के लगभग 4.10 बजे कुछ गतिविधियों को साफ साफ देखे जाने के बावजूद खराब फुटेज की वजह से मामला पेंचीदा हो गया है। अधिकारियों को संदिग्धों के चेहरे पहचानने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
एनआईए, खुफिया ब्यूरो और बिहार पुलिस, बोधगया मंदिर प्रबंधन समिति कार्यालय में सीसीटीवी फूटेज को धीमी गति से चलाकर उसके विश्लेषण में व्यस्त है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने महाबोधि मंदिर प्रबंध समिति में छह महीने से काम कर रहे छह लोगों के विस्फोट के बाद फरार होने पर उनके खिलाफ लुक-आउट नोटिस जारी कर दिया है।
जांच एजेंसी के अधिकारियों को सीसीटीवी फूटेज में कुछ संदिग्धों के पकड़े जाने का दृढ़ विश्वास है। उन्होंने कहा, "तीन संदिग्ध आटोरिक्शा से रविवार तड़के मंदिर के नजदीक आए और तीन अन्य इसी जगह इंडिका कार से आए। इनमें से एक महिला को भी सीसीटीवी फूटेज में देखा गया है। एनआईए ने इस श्रंखलाबद्ध विस्फोट के सिलसिले में विनोद मिस्त्री नामक व्यक्ति से पूछताछ की है।












Click it and Unblock the Notifications