बोधगया सीरियल ब्लास्ट के पीछे IM का हाथ, आतंकियों का स्केच जारी

महाबोधि मंदिर परिसर में एक के बाद एक 9 धमाकों ने बोधिवृक्ष को नुकसान पहुंचाया औरक दो बौध भिक्षु भी घायल हो गए। दोनों हबी भिक्षु विदेशी है। इस आंतकी हमले की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है, लेकिन प्रारंभिक जांच में सुरक्षा एजेसिंयों मान रही है कि इस इसके पीछे इंडियन मुजाहिदीन का हाथ हो सकता है। दिल्ली पुलिस ने इस बावत दो संदिग्धों के स्केच भी जारी किए है।
पुलिस मान रही है कि आईएम के इन्हीं दो आंतकियों का हाथ बोधगया सीरियल धमाकों के पीछे हो सकता है। सुरक्षा एजेंसियों को संदेह है कि धमाकों के पीछे इंडियन मुजाहिदीन का हाथ हो सकता है।। केंद्र और राज्य सरकार ने इसे आतंकवादी हमला बताया है। इस क्षेत्र पर माओवादियों की मजबूत पकड़ है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंदिर की सुरक्षा में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल को तैनात करने की मांग की।












Click it and Unblock the Notifications