IB के अलर्ट के बावजूद बोधगया में हुआ सीरियल ब्लास्ट, कौन है जिम्मेदार?

पटना। शांति के प्रतीक बौध धर्म का सबसे बड़ा मंदिर बोधगया लगातार 9 सीरियल धमाकों से दहल उठा है। दो-दो मिनट के अंतराल पर यहां नौ धमाके हुए जबकि दो जिंदा बम को निष्क्रिय किया गया। सुबह 5 बजकर 25 मिनट पर धमाकों का सिलसिला शुरु हो गया और एक के बाद एक 9 धमाके होते चले गए। भले ही इस सिलसिलेवार धमाकों में बोधमंदिर को कोई नुकसान नहीं हुआ हो, लेकिन मंदिर परिसर में लगे बोधिवृक्ष को बारी नुकसान हुआ है।

पवित्र बोधगया में हुए ये धमाके सरकार की नाकामी को दिखाते है। बोधगया में हुआ आतंकी हमला सुरक्षा एजेंसियों की नाकामी पर सवाल खड़े कर रहा है। आईबी ने इस बावत पहले ही अलर्ट जारी किया था। राज्य सरकार को भी हमले की चेतावनी दे दी गई थी। खुफिया विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा था कि नेपाल के रास्ते दो आंतकी बिहार में घुस चुके है। हैदराबाद से गिरफ्तार आतंकी मकबूल ने एनआईए को पूछताछ में बताया था कि बोधगया मंदिर पर आतंकी हमला हो सकता है। इस बारे में 26 जून को भी अलर्ट जारी किया था।

IB alert preceded Bodh Gaya blasts

आतंकी से मिली इस अहम जानकारी को एनआईए ने बिहार सरकार को दी थी और अलर्ट जारी किया था। बावजूद इसके बिहार सरकार ने मंदिरों और सार्वजनिक स्थानों को सुरक्षित करने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाए। इतना ही नहीं, आईबी ने भी एक हफ्ते पहले ताजा अलर्ट जारी किया जा था। मकबूल ने माना था कि उसने बोधगया में महाबोधि मंदिर की रेकी की थी। उसने मंदिर की वीडियो क्लिप भी बनाई थी। पुलिस इन इशारों को समझ पाती इससे पहले बोधगया में सीरियल ब्लास्ट हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+