बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे धार्मिक स्थलों पर हमले: मनमोहन सिंह

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बिहार में महाबोधि मंदिर परिसर और उसके आसपास सिलसिलेवार बम विस्फोटों की निंदा करते हुए रविवार को कहा कि धार्मिक स्थलों पर इस तरह के हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। प्रधानमंत्री ने विस्फोटों में घायल होने वालों के जल्द ठीक होने की कामना की। एक संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की साझी संस्कृति तथा परम्परा हमें सभी धर्मो का सम्मान करना सिखाती है। धार्मिक स्थलों पर इस तरह के हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।

पुलिस के अनुसार, बोधगया जिले में स्थित 1,500 साल पुराने महाबोधि मंदिर परिसर और उसके आसपास हुए सिलसिलेवार विस्फोटों में दो बौद्ध भिक्षु घायल हो गए। वहीं गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बिहार के बोधगया जिले में महाबोधि मंदिर तथा उसके आसपास हुए सिलसिलेवार बम विस्फोटों की निंदा करते हुए इसे 'कायरतापूर्ण हमला' करार दिया।

Terror attacks on religious places will not be tolerated: Manmohan Singh

मोदी ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा, महाबोधि मंदिर पर कायरतापूर्ण हमला देश के लोगों और दुनियाभर के बौद्ध समुदाय के लिए दुखद है। पुलिस के अनुसार, बोधगया जिले में स्थित 1,500 साल पुराने महाबोधि मंदिर परिसर और उसके आसपास हुए सिलसिलेवार विस्फोटों में दो बौद्ध भिक्षु घायल हो गए। पुलिस के अधिकारी ने कहा कि विस्फोट में जानमाल की क्षति की सूचना नहीं है। मंदिर के साथ-साथ उस पेड़ को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचा है, जिसके नीचे भगवान बुद्ध ने ज्ञान प्राप्त किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+