महाबोधि मंदिर में 9 सीरियल धमाके, 2 बौद्ध भिक्षु घायल
पटना। बोधगया के महाबोधि मंदिर परिसर में सीरियल बम धमाका हुआ है। मंदिर में दो-दो मिनट के अंतराल पर लगातार 9 सीरियर धमाके हुए। इन धमाकों में 2 विदेशी भिक्षुओं के घायल होने की खबर है।
बताया जा रहा है कि ये धमाके महाबोधि वृक्ष के पास हुए हैं। सुबह तकरीबन 5 बजकर 25 मिनट पर ये धमाके शुरु हुए। जिस वक्त ये धमाके हुए उस वक्त वृक्ष के पास कुछ विदेशी श्रद्धालु भी मौजूद है।

राहत की बात है कि इन सीरियल ब्लास्ट से बैद्ध मंदिर को कोई नुकसान नहीं हुआ है। प्रारभिक जांच में इसे लो इंटेंनसिटी ब्लास्ट बताया जा रहा है। बम निरोधक दस्ता मौके पर पूरे परिसर की जांच कर रहा है।
मंदिर परिसर में मिले एक जिंदा बम को निष्क्रिय भी किए है। पूरे परिसर को पुलिस ने घेरकर तलाशी अभियान शुरु कर दिया है। एनआईए की टीम दिल्ली और कोलकाता से गया के लिए रवाना हो चुकी है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डीजीपी गया के लिए रवाना हो चुके है। वहीं पटना में अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक हो रही है।
गौरतलब हो कि आईबी ने करीब एक हफ्ते पहले ही बिहार सरकार को आतंकी हमलों के लिए अलर्ट जारी किया था। इसमें बताया गया था कि दो आतंकी नेपाल के रास्ते बिहार में घुस चुके है और वो आतंकी वारदातों की योजना बना रहे है।












Click it and Unblock the Notifications