सपा के बिना नहीं बन सकती है केन्द्र की सरकार

सपा सुप्रीमों मुलायम सिंह ने साफ किया कि दिल्ली की सरकार बिना सपा के बन ही नहीं सकती है। मुलायम ने इशारों-इशारों में सरकार को धमकी देते हुए कहा कि केन्द्र सरकार समाजवादी सरकार के रहमोंकदम पर पल रही है। मुलायम ने कहा कि उनके बिना सरकार नहीं बन सकती है।
तीसरे मोर्च की सुगबुगाहट को और हवा देते हुए मुलायम सिंह ने कहा कि वामपंथी के अलावा दूसरे दल भी तीसरे मोर्चे की बात करने लगे हैं। तीसरे मोर्चे में सबसे बड़ी पार्टी समाजवादी पार्टी है। मुलायम ने चेतावनी भरे स्वर में कहा कि जो लोग सपा को क्षेत्रीय पार्टी बताते हैं वे राष्ट्रीय राजनीति से वाकिफ नहीं है। मुलायम ने कहा कि देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में सपा की बहुमत की सरकार है।
सपा मुखिया ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों में भी अच्छी सीटें मिलने वाली हैं।












Click it and Unblock the Notifications