सावधान! पेप्सी पीने से हो सकता है कैंसर, मिले खतरनाक केमिकल
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। पेप्सी पीने वालों के लिये एक बुरी खबर है। खबर भी ऐसी कि रौंगटे खड़े कर दे। पर्यावरण संबंधी समूह सेंटर फॉर एनवायर्नमेंटल हेल्थ ने एक जांच में पेप्सी के उत्पादों में कैंसरकारी तत्व पाया गया है। सेंटर फॉर एनवायर्नमेंटल हेल्थ ने बुधवार को कहा कि पेप्सी में इस्तेमाल किए गये कैरामेल कलरिंग में अब भी कैंसरकारी तत्व चिंताजनक स्तर पर मौजूद हैं। हालांकि पेप्सी कंपनी का कहना है कि वह अपना फार्मूला बदलेगी जिससे इस संभावनाओं को खत्म किया जा सके।
उल्लेखनीय है कि मार्च में पेप्सिको और कोका कोला दोनों ही कंपनियों ने कहा था कि वे राष्ट्रीय स्तर पर अपने-अपने फॉर्मूले में बदलाव करेगी। कंपनियों ने यह बयान कैलिफोर्निया सरकार द्वारा एक कानून पारित करने के बाद दिया था।

कैलिफोर्निया की सरकार ने कानून पारित कर यह अनिवार्य किया है कि पेय पदार्थ में एक निश्चित स्तर तक ही कैंसरकारी तत्व मौजूद रह सकते हैं और साथ ही कंपनियों को कैंसर की चेतावनी वाला एक लेबल लगाना होगा। समूह ने पाया कि जहां कोक के उत्पादों में टेस्ट पाजिटिव नहीं थी, वहीं कैलिफोर्निया से बाहर बेचे गए पेप्सी के उत्पादों में ये तत्व अब भी मौजूद हैं।












Click it and Unblock the Notifications