मुंबई: दो मंजिला इमारत गिरी, 3 की मौत, 20 जख्मी

पाटिल ने बताया कि दुर्घटना के दौरान करीब दो दर्जन लोग सुरक्षित बच निकलने में कामयाब रहे जबकि 15 घायलों को मलबे से निकालकर विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया। दुर्घटना में मारे गए व्यक्ति की पहचान कपड़ा मिल में काम करने वाले 28 वर्षीय लाल मोहम्मद के रूप में की गई है।
इमारत के गिरने की वजहों का खुलासा नहीं हो पाया है। बचाव दल के सदस्य इमारत में और लोगों के फंसे होने की आशंका के बीच मलबे में दबे लोगों की खोज कर रहे हैं। पाटिल ने बताया कि इमारत लगभग पांच साल पुरानी थी और उसका एक हिस्सा निर्माणाधीन था। पावरलूम उद्योग के लिए प्रसिद्ध भिवंडी शहर मुम्बई से लगभग 35 किमी उत्तर में ठाणे जिले में स्थित है।












Click it and Unblock the Notifications