वाराणसी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे नरेंद्र मोदी!

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के ब्रांड एंबेसडर के रूप में उभरे नरेंद्र मोदी कहां से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे इस बात पर तमाम तरह के कयास जारी हैं। अभी तक उनके लखनऊ से चुनाव लड़ने की बात चल रही थी, लेकिन अब खबर आ रही है कि वो वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे। एक वरिष्‍ठ नेता के अनुसार मोदी को यहां से इसलिये लड़ाया जायेगा, क्‍योंकि यहां पर हिन्‍दू वोट अधिक हैं।

यह बात तो पक्‍की है कि नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव उत्‍तर प्रदेश की किसी सीट से लड़ेंगे, लेकिन किस सीट से, यह भाजपा के आला कमान तय नहीं कर पा रहे हैं। यूपी की 80 लोकसभा सीटों में कौन सी सीट मोदी को दी जाये, यह तय करना इसलिये मुश्किल हो रहा है, क्‍योंकि पीएम पद के संभावित दावेदार को किसी छोटी-मोटी सीट से नहीं लड़ाया जा सकता है। और रही बात लखनऊ, इलाहाबाद, वाराणसी जैसे बड़े शहरों की तो ये सीटें दिग्‍गज नेता छोड़ना नहीं चाहते हैं।

पार्टी नेताओं का कहना है कि मोदी के लिये कोई भी सीट छोड़ना किसी के लिये भी बड़ी बात नहीं होगी। बात अगर मोदी के वाराणसी से चुनाव लड़ने की करें तो अंग्रेजी अखबार टीओआई ने यह खबर प्रकाशित की है। लेकिन लखनऊ में बैठै भाजपा के नेताओं के अनुसार अधिकांश नेता व कार्यकर्ता मोदी को राजधानी से चुनाव लड़नाने के पक्ष में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+