इंडोनेशिया। संयुक्त राज्य के भौगोलिक सर्वे के अनुसार इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप के उत्तरी क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किये गये। जिसमें लगभग 50 लोग घायल हो गये हैं। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.1 बताई जा रही है।
भौगोलिक विभाग के अनुसार भूकंप के झटके 10 किमी गहराई और 188 किमी दक्षिण पूर्व में महसूस किये गये हैं। हालांकि क्षेत्र में सुनामी का कोई खतरा नहीं हैं।
गौरतलब है कि इंडोनेशिया सुनामी प्रभावित क्षेत्रों में आता है।