तबाही के बाद संयुक्त राष्ट्र ने कहा उत्तराखंड में 11 हजार लापता
नयी दिल्ली। उत्तराखंड में मची तबाही में सैकड़ों की जाने गई, सैकड़ों घायल हुए। हजारों लोग लापता हुए। उत्तराखंड सरकार के आंकड़े को देखे तो सेना के राहत बचाव कार्य के बाद अब भी 3500 लोग लापता है।
लेकिन सरकार के इस आंकड़े को गलत साबित करत हुए संयुक्त राष्ट्र संघ की एक एजेंसी ने अनुमान लगाया है कि लापता लोगों की संख्या 11,000 से ज्यादा हो सकती है।

सरकार के मुताबिक बद्रीनाथ से 1350 लोगों को निकाला गया है, लेकिन भी भी कुछ लोग वहां फंसे हुए है। जिन्हें सेना निकालने का प्रयास कर रही है। इस राहत-बचाव कार्य में 3500 से 3700 लोग लापता है, लेकिन संयुक्त राष्ट्र की एक एजेंसी ने कुछ एनजीओ के साथ मिलकर एक रिपोर्ट तैयार किया है। इस रिपोर्ट के मुताबिक लापता लोगों का जो आंकड़ा पेश किया गया है उसके मुतबिक यहां अब तक 11 हजार से ज्यादा लोग लापता है।
इसी सर्वे में इस बात को भी दर्शाया गया कि उत्तराखंड की तबाही में सबसे ज्यादा मौत केदारनाथ और रामबाड़ा में हुई हैं। वहीं घायलों की संख्या 3,119 हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications