उत्तराखंड में फिर बजी खतरे की घंटी, मौसम विभाग ने दी भारी बारिश की चेतावनी

देहरादून। 16 और 17 जून को उत्तराखंड में आई तबाही का मंजर अभी पूरी तरह खत्म हुआ भी नहीं है एक नए खतरे ने यहां दस्तक दे दी है। केदारघाटी, बद्रीनाथ समेत समूचा उत्तराखंड पिछले महीने आई तबाही से पूरी तरह उजर चुका है।

भारी बारिश, भूस्खलन, बादल फटने और बाढ़ के कारण मची तबाही ने अभी भी सैकड़ों लोग वहां फंसे हुए है। सेना अभी भी राहत-बचाव काम में लगी हुई है, लेकिन मौसम विभाग की चेतावनी ने सेना की मुश्किलें बढ़ा दी है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी ने सभी की चिंताएं फिर बढ़ा दी हैं।

predicts heavy rains in Uttarakhand from 1st week of July

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि इस महीने के पहले हफ्ते में उत्तराखंड में एक बार मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने अर्लट जारी किया है कि इस बार बारिश 16 जून से भी ज्यादा खतरनाक हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक 4 से 7 जुलाई के बीच उत्तराखंड के कई हिस्सों में 70-130 मिलीमीटर बारिश हो सकती है। हलांकि 16-17 जून को 300 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश हुई थी। गौर करने वाली बात ये भी है कि अगर दो दिन की बारिश ने उत्तराखंड की हालत ये हो गई है तो इस बार के अर्लट में क्या होगा। अगर मौसम विभाग की चेतावनी सही हो गई तो उत्तराखंड में तबाही का रुप और भयानक हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+