मोदी से 'ट्विटर वार' के लिए तैयार कांग्रेस
नई दिल्ली। सोशल मीडिया की पावर को पहचानते हुए कांग्रेस ने भाजपा से टक्कर लेने के लिए मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री शशि थरूर के नेतृत्व में एक सोशल मीडिया की टीम का गठन किया है। जिससे वह जनता से सीधे तौर पर जुड़ सके। गौरतलब है कि कांग्रेस ने यह कदम गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को देखते हुए उठाया है जो कि पिछले काफी समय से सोशल मीडिया में सक्रिय हैं।
शशि थरूर के साथ ही दीपेंद्र हूडा भी कांग्रेस के लिए सोशल मीडिया की कमान संभालेंगे। वैसे पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया राजनीतिज्ञों के आरोप प्रत्यारोप का एक नया स्थान बन चुका है। अभी हाल ही में सूचना प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने ट्विटर पर भाजपा नेता सुषमा स्वराज और अरूण जेटली को निशाना बनाया था जिस पर सुषमा ने जवाब देते हुए उत्तराखंड की सरकार को बर्खास्त करने की मांग की थी। सुषमा का कहना था कि उत्तराखंड में राहत कार्यों में बड़ा विलंब हुआ जिसकी जिम्मेदार वहां की सरकार है।

यह भी ध्यान देने योग्य है कि पिछले कुछ समय में कांग्रेस पर जनता से दूरी होने के भी आरोप लग रहे हैं तो ऐसे में जब लोकसभा चुनाव में एक साल से कम का समय बचा है तो कांग्रेस के इस कदम को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications