मुंबई में अरबों रुपये और सोने से लदे 4 ट्रक जब्त, नोटों की गिनती जारी

नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ज्वाइंट टीम ने ये चारों ट्रक मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन के पास कब्जे में लिया है। पुलिस का कहना है कि इन पैसों और सोनों को मुंबई से ट्रेन के रास्ते गुजरात भेजा जाना था। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस खजाने की डिलेवरी गुजरात के सूरत, वडोदरा, अहमदाबाद और राजकोट में की जानी थी। इस काम को अंजाम देने के लिये 7 ट्रक ड्राइवरों सहित 47 लोग शामिल थे जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
एनआईए को उसके गुप्त सूत्रों ने खबर दी थी कि करीब 2500 करोड़ रुपये मुंबई से गुजरात जा रहा है। इस सूचना पर बीती रात लगभग 10 बजे एनआईए ने आयकर विभाग के साथ मिलकर छापा मारा। इससे पहले कि चारों ट्रक में भरा पूरा पैसा और सोना ट्रेन में लोड होकर गुजरात रवाना होता, इन्हें जब्त कर लिया गया। आयकर विभाग के हेड ऑफिस सिंधिया हाउस में रात दो बजे से कैश की गिनती जारी है। अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि इतनी बड़ी रकम और सोना गुजरात में अलग-अलग शहरों में किन लोगों के पास भेजा जा रहा था और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं?












Click it and Unblock the Notifications