कांग्रेस का हाथ थामकर कनिमोझी फिर पहुंची राज्यसभा
नयी दिल्ली। टेलीकॉम घोटाले में जेल की सजा काट चुकी और जमानत पर रिहा हुई डीएमके सुप्रीमो एम करुणानिधि की बेटी कनिमोझी दूसरी बार राज्यसभा की सदस्य चुनी गई है। राज्यसभा की सीट के लिए इस चुनाव में कांटे की टक्कर के बाद कनिमोझी को ईलानगोवन के 22 के मुकाबले 31 मत मिले।
234 सदस्यों वाली विधानसभा में डीएमडीके के 29 सदस्य हैं और ईलानगोवन के पक्ष में 22 मत पड़े। तमिलनाडु से राज्यसभा की छह सीटें भरी जानी थीं। उम्मीद के मुताबिक अन्नाद्रमुक के चारों प्रत्याशी चुनाव जीत गए।

राज्यसभा की इस लड़ाई में डीएमडीके के एआर एलांगोवान मात्र 22 मतों से चुनाव हार गए, जबकि जीतने के लिए उन्हें 34 मतों की आवश्यकता थी। चूंकि पार्टी के विधायकों की संख्या 29 है, जिसमें सात विधायकों ने विद्रोह कर अपनी पार्टी के उम्मीदवार को मत नहीं दिया। राज्यसभा सांसद चुने गए एआईएडीएमके के चार उम्मीदवारों में केआर अर्जुनन, आर लक्ष्मण, वी मैत्रेयन तथा टी रत्नावेलु शामिल हैं।
अन्नाद्रमुक संसदीय दल के नेता और पार्टी के उम्मीदवार वी मैत्रेयन तीसरी बार चुनाव जीतने में सफल रहे, जबकि भाकपा सचिव डी राजा अन्नाद्रमुक की मदद से दूसरी बार राज्यसभा पहुंचने में कामयाब रहे। एआईडीएमके और भाकपा उम्मीदवारों को विजयी घोषित किए जाने के बाद निर्वाचन अधिकारी एएमपी जमालुद्दीन ने छठे उम्मीदवार की जीत का फैसला करने के लिए छंटनी की प्रक्रिया का विकल्प चुना है क्योंकि कनिमोझी और ईलानगोवन बराबरी के दावेदार थे। गौरतलब है कि 235 सदस्यों वाली विधानसभा में 231 सदस्यों ने चुनाव में हिस्सा लिया जबकि तीन सदस्यों वाले पीएमके चुनाव का बहिष्कार किया और एक मत को अवैध घोषित कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications