Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बर्लुस्‍कोनी अड़े कहा नहीं किया 17 साल की बच्‍ची से सेक्‍स

मिलान। इटली के पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्‍कोनी के खिलाफ कोर्ट का फैसला आने के बाद भी वो अड़े हुए हैं और कह रहे हैं कि उन्‍होंने 17 साल की वेश्‍या के साथ सेक्‍स नहीं किया। उन्‍हें सात साल की सजा सुनायी गई है, जिसके खिलाफ वो उच्‍च अदालत के दरवाजे खटखटायेंगे। यानी फिलहाल बर्लुस्‍कोनी की सजा टल सकती है। क्‍योंकि मामला अगर उच्‍च अदालत में गया तो उन्‍हें जमानत मिल जायेगी।

असल में इटली की एक स्‍थानीय अदालत ने बर्लुस्कोनी को एक नाबालिग वेश्या से सेक्स करने के लिए सात साल की सज़ा सुनाई। साथ ही उन्हें जीवन भर किसी सार्वजनिक पद पर रहने से भी प्रतिबंधित कर दिया गया। अदालत ने बर्लुस्कोनी को इस मामले पर पर्दा डालने के लिए अपने राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल करने का भी दोषी ठहराया। अब बर्लुस्कोनी और रूबी नाम की वह लड़की दोनों ही इस बात से इंकार कर रहे हैा कि प्रधानमंत्री आवास पर हुई पार्टी के दौरान उनके बीच शारीरिक संबंध बने थे।

असल में 2010 में बलुस्‍कोनी के आवास पर एक पार्टी का आयोजन किया गया था, जिसमें रूबी को खास तौर से प्रधानमंत्री की यौन इच्‍छा पूरी करने के लिये बुलाया गया था। उस दौरान रूबी को 7 हजार यूरो दिये गये थे। अब रूबी का कहना है कि उस दौरान उसे जो यूरो मिले थे वह महज गिफ्ट के रूप में मिले थे। बयानों के आधार पर बर्लुस्‍कोनी उच्‍च अदालत में अपनी इस सजा के खिलाफ जीत हासिल कर सकते हैं। लेकिन ठोस सबूत पेश करना उनके लिये बड़ी चुनौती होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+